न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू, आधुनिक सुविधाओं के साथ समग्र विकास पर जोर

बैकुंठपुर, 01 अप्रैल 2026।

बैकुंठपुर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक और उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।


विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे और फायर सेफ्टी अलार्म जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही प्रशिक्षित और अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था भी की गई है।


स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के ऑलराउंड डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके तहत डांस, स्केटिंग, कैंपिंग जैसी सह-शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। वहीं, शैक्षणिक मजबूती के लिए साइंस लैब, मैथ्स लैब और समृद्ध लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है। बच्चों के मानसिक विकास के लिए चेस (शतरंज) और शारीरिक विकास के लिए स्पोर्ट्स क्लास भी संचालित की जा रही है।


विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है। विशेष बात यह है कि 15 अप्रैल तक प्रवेश लेने वाले अभिभावकों को आकर्षक ऑफर का लाभ मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए पूरे शहर में परिवहन सुविधा भी उपलब्ध है।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिस्वाजीत सिंह बाबू ने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने, अच्छे संस्कार अपनाने और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों—जानवी सिंह, रोशन पाठक, सरिता चतुर्वेदी, काजल कश्यप, प्रगति तिवारी, अनामता परवेज और प्रीति कश्यप सहित अन्य स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने