कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक बार फिर नगर पालिका की संवेदनहीनता सामने आई है, जहां समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण एक गाय की मौत हो गई। मामला हाई स्कूल आत्मानंद स्कूल के पीछे का है।
जानकारी के अनुसार, एक गाय लंबे समय से बीमार हालत में हाई स्कूल आत्मानंद स्कूल के पीछे पड़ी हुई थी। स्थानीय सफाई कर्मचारियों को इसकी जानकारी थी, लेकिन इसके बावजूद समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
बताया जा रहा है कि यदि सुबह ही इस गाय का इलाज कराया जाता या फिर गौ सेवकों को इसकी सूचना दे दी जाती, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और करीब 10:30 बजे अन्य लोगों के माध्यम से सूचना मिलने पर जब गौ सेवक मौके पर पहुंचे, तब तक गाय की मौत हो चुकी थी।
मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले को गंभीर लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि समय रहते जिम्मेदारों ने ध्यान दिया होता तो एक बेजुबान की जान बचाई जा सकती थी।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार कौन है? क्या नगर पालिका ऐसे मामलों में कोई ठोस व्यवस्था बनाएगी, ताकि भविष्य में किसी बेजुबान को इस तरह अपनी जान न गंवानी पड़े।
