बैकुंठपुर। जिला अस्पताल की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में लगे अधिकांश पंखे खराब पड़े हैं, जिसके कारण भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस और तपिश से मरीज बेहाल हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासनिक अमले ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। मरीजों का कहना है कि जहां इलाज के लिए अस्पताल आते हैं, वहीं बदइंतजामी और लापरवाही उनकी परेशानी और बढ़ा रही है।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खराब पंखों की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस तरह की लापरवाही न सिर्फ मरीजों की तकलीफ बढ़ा रही है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल खड़े कर रही है।

