जिला अस्पताल में एक्सपायरी दवा का मामला, मरीज की सुरक्षा पर सवाल

 



कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक महिला मरीज को कथित तौर पर एक्सपायरी गर्भनिरोधक दवा दे दी गई। दवा की एक्सपायरी जनवरी 2026 बताई जा रही है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।



बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला को गर्भनिरोधक दवा वितरित की गई। जब दवा की जांच की गई तो उस पर अंकित एक्सपायरी डेट जनवरी 2026 निकली। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।


एक्सपायरी दवा मरीज के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अस्पताल के दवा भंडार में एक्सपायरी दवाएं कैसे मौजूद हैं और बिना जांच के मरीजों तक कैसे पहुंच रही हैं। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया जाता तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है।


फिलहाल मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी और दवा वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में जांच कर जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई करता है।


जिला अस्पताल में एक्सपायरी दवा मिलने के मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। मरीजों की जान से जुड़े इस गंभीर मामले में अब सभी की नजर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने