झुमका बांध में राष्ट्रीय ध्वज की दुर्दशा, फटा तिरंगा देख लोगों में आक्रोश

 


कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका बांध में राष्ट्रीय ध्वज की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां स्थापित बड़े तिरंगे झंडे की जगह वर्तमान में एक छोटा तिरंगा लगा हुआ है, जो पूरी तरह फटी हुई अवस्था में नजर आ रहा है।



पर्यटन स्थल पर आने वाले लोगों का कहना है कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे में सार्वजनिक स्थल पर फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज का लगे रहना न सिर्फ लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े सवाल भी खड़े करता है।


स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए फटे हुए तिरंगे को तत्काल बदला जाए और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने