दोस्त के साथ मनाया जन्मदिन, फिर उसके ही दोस्त ने की बर्थडे बॉय की हत्या

 


कोरिया जिले के रनई गांव में 15 वर्षीय नाबालिग रितेश सिंह की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना 4 जनवरी 2026 की रात करीब 8 से 9:30 बजे के बीच की है। मृतक रितेश सिंह, पिता श्यामलाल, अपने जन्मदिन के अवसर पर दोस्तों के साथ बैकुंठपुर के झुमका डेम गया था, जहां सभी दोस्तों ने पार्टी के दौरान शराब पी।

पुलिस के अनुसार, पटना पहुंचने के बाद आरोपी विद्याचंद्र साहू ने फिर से शराब खरीदी और पी। इसी दौरान मृतक ने आरोपी का मोबाइल फोन उठाकर उसके पिता को यह बता दिया कि वह पटना में है, जिससे आरोपी नाराज हो गया। दोनों के बीच विवाद हुआ और रितेश पैदल अपने घर की ओर निकल गया। आरोप है कि आरोपी ने जानबूझकर वाहन को बाईं ओर मोड़ते हुए रितेश को जोरदार टक्कर मार दी और आगे बढ़ गया।


अन्य दोस्तों ने घायल रितेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद चारों दोस्त अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए। एसडीपीओ राजेश साहू द्वारा पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने एसटी-एससी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने