कोरिया जिले के नगर पंचायत पटना अंतर्गत बूढ़ा सागर तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
तालाब में शव देखे जाने की खबर मिलते ही,मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना तत्काल पटना थाना पुलिस को दी गई,
जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान
स्थानीय निवासी चंद्रिका नाम
बताया जा रहा है, जो एक सप्ताह से घर से लापता था
वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल शव को तालाब से बाहर निकालने की प्रक्रिया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पूरा मामला कोरिया जिला अंतर्गत नगर पंचायत पटना का है।

