मृतका की पहचान शांति बाई (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी भतीजा सुखनंदन किसी बात को लेकर बड़ी मां से नाराज़ था, इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।
घटना बैकुंठपुर के ग्राम पतरा पाली की है। हत्या के बाद आरोपी स्वयं सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आगे की कार्रवाई जारी है।
